कविता से

नीचे लिखी पंक्तियाँ पढ़कर उत्तर दो।


नया संसार बसाएँगे, नया इंसान बनाएँगे।


तुम्हारे विचार से नया संसार बसाने और नया इंसान


बनाने की ज़रूरत है या नहीं? कारण भी बताओ।


ऊपर लिखी पंक्ति के आधार पर हमारे विचार से नया संसार बसाने और नया इंसान बनाने की जरूरत ही नहीं है। संसार इंसानों से बनता है। ऐसे में सिर्फ बदलाव की जरूरत इंसानों में रह जाती है। अगर इंसान खुद में बदलाव पैदा कर ले तो संसार अपने आप नया हो जाएगा। यदि हम नया संसार बनाते हैं या नया इंसान बनाते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित नहीं होता कि उसमें समस्याएं और असमानाताएँ नहीं आएंगी। इसलिए इस बात को भुलाकर हमें स्वयं में बदलाव करने की आवश्यकता है।


1